।। सर्व धर्म समभाव ।। चर्च मे पढ़ी गई नमाज
मजहब नही सिखाता आपस मे बैर करना




नाशिक = प्रसिद्ध शायर इकबाल की लिखी हुई ” मजहब नही सिखाता आपस मे बैर रखना ” पंक्तियां आज जीवंत होती दिख रही है । राष्ट्रीय एकता के प्रति कटिबद्ध सामाजिक स्तर पर भाईचारे के प्रति समर्पित एम्स चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान मे बंधु भाव इफ्तार मिलन के अवसर पर होली क्रास चर्च फादर विंसी के पहल पर चर्च मे नमाज अदा की गई । इस अवसर पर अबदुल्लाह खान ने कहा कि एम्स चैरिटेबल ट्रस्ट राष्ट्रीय एकता के लिए प्रतिबद्ध संगठन है । जो राष्ट्र मे समरसता बनाये रखने पर जोर देता है हम सभी भारतीयो का कर्त्तव्य है कि देश की अखंडता के लिए समता के लिए कटिबद्ध होकर प्रेम बंधुत्व और भाईचारे के लिए काम करे । इससे पूर्व फादर ने कहा कि हम आप सब को एक दूसरे से परिचित होने और स्नेही भाईचारे को बढ़ाने के लिए आमंत्रित करते हैं । तदुपरान्त नमाज अदा की गई ।
इस अवसर पर प्रोग्राम आर्गनाइजर
अजमल खान, किरण मोहिते , जमीयत उलेमा अलहिंद से मौलाना सलीम ,
जैन समाज से श्रीमती चोरडिया , पाण्डव लेनी बौद्ध स्तंभ से गुरु भंते अर्यनाग ,
स्पेलियर इंटरनेशनल स्कूल फाउंडर स्वप्निल जोशी ,
वरिष्ठ पत्रकार निरंजन टकले आदि गणमान्य उपस्थित रहे ।