
कानपुर, 2022 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई, सीसामऊ विधायक हाजी इरफान सोलंकी को स्मृति चिन्ह देकर टिंबर उद्योग व्यापार मंडल के प्रादेशिक मंत्री मोहम्मद नदीम खा के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम कोक्लस मील टिंबर उद्योग व्यापार मंडल कैंप कार्यालय मैं कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संचालन मोहम्मद आफताब ने किया। मोहम्मद नदीम खा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के तीन विधायक 300 सौ के बराबर है परिस्थितियां जैसी भी हो विधायकों ने अपनी जान की बाजी लगाकर जनता के ऊपर हो रहे अत्याचार पर विरोध किया है। इसीलिए जनता ने विधायक इरफान सोलंकी को चौथी बार, विधायक अमिताभ बाजपेई को दूसरी बार चुन लिया है। विधायक अमिताभ बाजपेई ने जनता से दोबारा विधायक बनाने के लिए धन्यवाद किया। जनता ने दिखा दिया अपनी ताकत अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है । इरफान सोलंकी ने कहा कि हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों का प्यार मिला है। जीत जनता की है। इस अवसर पर टिंबर उद्योग व्यापार मंडल के प्रादेशिक महामंत्री गुरजिंदर सिंह, भोलू पार्षद, गुड्डू पार्षद, पूर्व पार्षद सरिया आफताब, मुस्ताक अरशद खालिद इमरान अजीम मज़हर फखरे आलम अलीम फकरे आलम एहसास बाबी हाजी जिया इत्यादि लोग मौजूद रहे।