
कानपुर, मुस्लिम डेम्रोकेटिक फ्रन्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी के संयोजकत्व में कचहरी कैम्प कार्यालय में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ उ०प्र० के दुबारा मुख्यमंत्री बनने एवं बृजेश पाठक को डिप्टी सी०एम० बनाये जाने पर मिष्ठान वितरण करके शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है। उस्मानी ने मिष्ठान वितरण के बाद कहा व बताया कि योगी का दूसरा कार्यकाल दंगामुक्त,अपराधमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त के साथ-साथ असमानता मुक्त भी होगा। योगी आदित्य नाथ जी उ०प्र० के दुबारा मुख्यमंत्री बनने एवं बृजेश पाठक को डिप्टी सी०एम० बनाये जाने पर मिष्ठान वितरण करके शीर्ष नेतृत्व को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष विनय मिश्रा एडवोकेट, मुण्डे०प्र० के महामंत्री श्याम सोनकर,टोनी गुप्ता, पंकज सिंह बैसवारा, रियाजुर्रहमान एडवोकेट आदि लोग प्रमुख रूप से थे।