
संत कबीर नगर 24 मार्च 2022 2 दिन पहले 22 मार्च सायंकाल 4:45 बजे खलीलाबाद मुंडेरवा रोड पर प्रधान की गाड़ी को ओवरटेक करके 67 लोगों ने गाड़ी से ग्राम प्रधान को उठाकर मारा पीटा तथा उनके पास रखें ₹28000 छीन कर फरार हो गए जिस संबंध में ग्राम प्रधान कौशल चौधरी पुत्र राम प्यारे ग्राम नोहट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर के द्वारा लिखित तहरीर कोतवाली खलीलाबाद को दी गई लेकिन खबर लिखे जाने तक उक्त प्रधान के द्वारा तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर पाई और तो और वह स्वयं पक्षकार होने का सबूत उस समय पेश कर दिया कि पीड़ित प्रधान को समझाते हुए कहा गया कि हम उसको बुला करके सुलह समझौता करा देते,
बताते चलें कि विकासखंड बघौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत नो हटके ग्राम प्रधान कौशल चौधरी द्वारा एक शिकायती पत्र थाना कोतवाली खलीलाबाद प्रभारी निरीक्षक को इस आशय से दिया गया कि 22 मार्च सायंकाल 4:45 बजे मेरे ही गांव के हारा हुआ प्रधान प्रत्याशी हरेंद्र चौधरी पुत्र रामप्यार 6 , 7 लोगों के साथ मिलकर मेरी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए मुझे मारा पीटा गया साथ ही साथ मेरे जेब में ₹28000 भी नगदी लेकर फरार हो गए, आज उसी मामले की गंभीरता को लेकर ग्राम प्रधान संघ द्वारा कोतवाली का घेराव किया गया फिर भी मामला ज्यों का त्यों बना हुआ है संभवत स्थानीय पुलिस किसी अप्रिय घटना होने का इंतजार कर रही है,।
रिपोर्ट :- के के मिश्रा