संतकबीरनगर
मु0अ0सं0 444 / 2019 धारा 363 / 366 भादवि व 16 / 17 पाक्सो एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर से संबंधित अभियुक्त सद्दाम पुत्र हैदर निवासी निवासी सोनाड़ी को जिला कारागार बस्ती मे दाखिल करने हेतु का0 विमलेश कुमार गुप्ता व होमगार्ड संजय दूबे ले जा रहे थे । अभियुक्त सद्दाम ड्यूटी मे लगे कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी मे नियुक्त आरक्षी विमलेश कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया तथा होमगार्ड संजय दूबे के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के लिए जिला कमाण्डेंट होमगार्ड जनपद संकतबीरनगर को पत्र संदर्भित किया गया है । अभियुक्त के अभिरक्षा से फरार हो जाने के संबंध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभि0 सद्दाम, आरक्षी विमलेश कुमार गुप्ता, होमगार्ड संजय दूबे के विरुद्ध उचित धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।