संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा की गयी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी
दिनांक 20.09.2019 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों के समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु गोष्ठी की गयी । गोष्ठी मे आये व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध मे जानकारी ली गयी, व्यापारियों द्वारा कस्बों मे लगने वाले जाम व अपनी सुरक्षा के संबंध मे अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि सुरक्षा के दृष्टिगत यूपी 100 / स्थानीय पुलिस की गाड़ियां महत्वपूर्ण स्थानों / व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आस पास 24 घण्टे भ्रमणशील रहती है, किसी भी प्रकार की आशंका होने पर अविलंब पुलिस को सूचना दें जिससे समय रहते कानूनी कार्यवाही की जा सके। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यापारियों से दुकानों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगवाने व उनकी समय –समय पर जांच करवाने के सुझाव दिये गये जिससे अपराधी किस्म के लोगों पर निगरानी रखी जा सके । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया तथा व्यापारी बंधुओं को निरंतर सुरक्षा का एहसास कराने के लिए पुलिस द्वारा उनसे लगातार संपर्क करने के लिए भी बताया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री आनन्द कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार, रीडर एसपी एसपी गौतम, निरीक्षक प्रज्ञान त्रिलोचन त्रिपाठी उपस्थित रहे ।

