संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

होली के पर्व को लेकर सभी में उत्साह है। अवकाश होने पर विद्यालयों में विद्यालयों में जमकर होली खेली गई। एक दूसरे को अबी गुलाल लगाकर होली खेली। विद्यालय परिसर से लेकर सड़क तक चहल-पहल रही। छोटे-बडे़ सभी रंग व गुलाल से सराबोर होकर घर पहुंचे। रंग व अबीर लगाने में छोटे बच्चों को उत्साह देखते ही बन रहा था।
शहर के कूडीलाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि होली आपसी प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। पर्व आपस में मिलजुल कर रहने का संदेश मिलता है। भेदभाव भुलाकर पर्व मनाने की अपील किया।
शहर के हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज में परीक्षा चल रही है। दोनों पाली के छात्र-छात्राओं ने आपसी में एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां साझा किया। शिक्षकों ने पर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि यह सभी को एक सूत्र में पिरोपित करता है। अबीर गुलाल से होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी।