सहारनपुर
थाना बिहारीगढ, सहारनपुर पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 62 फर्जी रायल्टी व 01 मोबाइल फोन बरामद

जिलाधिकारी, सहारनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर द्वारा निर्गत आदेशो निर्देशो के अनुपालन मे तथा क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे जनपद में खनन माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष मनोज चौधरी थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर मय टीम तथा खनन अधिकारी सहारनपुर मय टीम के साथ दिनांक 12-03-2022 को दामोदराबाद घूम कस्बा बिहारीगढ पर संदिग्ध खनन वाहन/संदिग्ध व्यक्ति की चैकिंग में मामूर थे कि समय करीब 16.30 बजे श्री गुरमेल सिंह मालिक गणपति स्टोन क्रेशर की सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा शेरपुर अड्डे से दो अभि0 समय करीब 18.00 बजे मय फर्जी रायल्टी तथा मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशादेही पर कुल 62 फर्जी रायल्टी R.C.C. DEVELOPERS PVT जानसठ रोड मुजफ्फरनगर से बरामद हुयी। जिसके सम्बन्ध में अभियुक्तो के विरूद्ध थाना बिहारीगढ पर मु0अ0स0 64/2022 धारा 420/467/468/471/120बी भादावि व 4/21 खनन अधि0 व 66डी आई0टी एक्ट पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्तो को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पताः-
1-सीताराम पुत्र मोहनलाल निवासी ओगल भट्टा सुभीष नगर पुराना क्लेमन्टाऊन देहरादून (गिरफ्तार)
2-इसरार पुत्र जमील अहमद निवासी बचीटी थाना देवबन्द सहारनपुर (गिरफ्तार)
3-आमीर पुत्र ताहिर निवासी ग्रपाम खेडीशिखोपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार उत्तराखण्ड (वांछित)
4-हुसैन उर्फ हस्नैन निवासी छुटमलपुर नाम पता अज्ञात
5-सालासार सप्लायर ग्रुप का स्वामी नाम पता अज्ञात
6-सोनू महिन्द्रा ग्रुप का स्वामी नाम पता अज्ञात
7-दिलशाद पुत्र नामालूम पता अज्ञात
बरामदगी का विवरणः-
1-फर्जी रायल्टी 62 गणपति,हेमकुण्ड, पारस, रूद्वा, सहारा ग्राम उधोग , महाराजा
2- 01 मोबाइल फोन
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नामः-
1-थानाध्यक्ष मनोज चौधरी थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर।
2-खान अधिकारी नवीन कुमार दास
3-खान निरीक्षक मौ0 एजाज मय टीम
4-व0उ0नि0 शिव कुमार थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर।
5-उ0नि0 योगेन्द्र सिहँ थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर।
6-है0का0 294 राशिद थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर।
7-का0 1666 पंकज कुमार थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर।
8-का0 1588 विशाल शर्मा थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर।
पूछताछ विवरण – अभि0गण सीताराम पुत्र मोहनलाल निवासी ओगल भट्टा सुभीष नगर पुराना क्लेमन्टाऊन देहरादून व इसरार पुत्र जमील अहमद निवासी बचीटी थाना देवबन्द सहारनपुर द्वारा सामूहिक रूप से पूछने पर बताया कि हम यह रायल्टी आमीर पुत्र ताहिर निवासी ग्राम खेडीशिखोपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार उत्तराखण्ड से लेकर सप्लायरो को देते थे तथा आमिर एक व्यक्ति हुसैन उर्फ हस्नैन निवासी छुटमलपुर से यह फर्जी रायल्टी तैयार कराता था।