
अल्लाह ताला का बेशुमार शुक्र है कि मदरसा अरबिया रज्जाकिया मदीनतुल उलूम पानी की टंकी बांस मंडी में कुरान पाक की तालीम एक अरसे दराज से दी जा रही है जिसमे मुदर्रिस साहिबान की बेपनाह मेहनतो का नतीजा रहा है कि इस मदरसे से हर साल काफी तादाद में हाफिज ए कुरान हाफ्जा मुकम्मल करके मदरसे का नाम रौशन कर रहे है और अपने भविष्य को संवार रहे हैं इस सिलसले में इस साल इस इदारे से हाफिज शाहबाज आलम (14), हाफिज मोहम्मद फरहान (15), हाफिज मोहम्मद मोमिन (14), हाफिज मोहम्मद वली (13), हाफिज मोहम्मद अहमद (13), हाफिज मोहम्मद दिलशाद (15), हाफिज अनवर आलम (15) फारिग हुए हैं इस मुबारक मौके पर बाद नमाज जुमा सभी फारीगीन हाफिजो को अवार्ड से सम्मानित किया गया जिस अवसर पर मदरसा के प्रधानायचार्य हाफिज अब्दुर्रहीम बहराइची,मौलाना फिरोज, इजहार अहमद खान, हाजी अतीक, हाजी मुबस्शिर, अब्दुल कलाम, हाफिज खुर्शीद, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।गौर तलब है कि 12/03/2022 बाद नमाज ईशा मदरसा हाज़ा के सामने जश्न दस्तार हिफ्ज कुरान का प्रोग्राम होगा जिसमे फारिग होने वाले बच्चों को दस्तार व सर्टिफिकेट से उल्मा किराम के जरिए सम्मानित किया जाएगा।