
कानपुर- सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी ने अपनी परंपरागत सीट पर लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।
विदित हो कि इरफान सोलंकी से पूर्व उनके पिता लगातार दो बार इस सीट से विधायक रहे,सीसामऊ विधानसभा सीट से पिछले छह चुनाव से इरफान सोलंकी और उनके पिता स्व0 हाजी मुस्ताक सोलंकी विधायक बनते रहे।
इसी कारण सीसामऊ विधानसभा सीट भाजपा के लिए चुनौती बनी थी लेकिन भाजपा की चुनौती को इरफान सोलंकी ने धता बताते हुए लगातार चौथी बार विधायक बन इतिहास रच दिया।