संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब संतकबीर राजकीय कन्या इंटर कालेज खलीलाबाद में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन प्रबंधन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी प्रियंका यादव एवं हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता मेजर भागी प्रसाद उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन माला तिवारी ने किया । मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक निशा यादव ने किया । इस अवसर पर प्रदूषण रोधी पौधों की प्रदर्शनी, पेपर कतरन की प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि हमे स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए स्वयं प्रेरित होना चाहिए । छात्रों को अधिक से अधिक बृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर विशेष आमंत्रित वक्ता पूर्व प्रवक्ता मेजर भागी प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया ।
हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज के छात्र राज कश्यप और सुशांत यादव द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर एक वीडियो दिखाया गया ।
निर्णायक मण्डल के रूप में सोनिया, नदीम अहमद खान और डॉ नीतू यादव रहे । अंतिम निर्णय की घोषणा विज्ञान क्लब के सह समन्वयक अभिषेक कुमार सिंह ने किया । व्याख्यान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से अव्या पांडेय और श्रेया यादव, द्वितीय स्थान शबाना अंसारी और अनामिका श्रीवास्तव तृतीय स्थान रोशनी सिंह तथा अतुल यादव को प्राप्त हुआ।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवांगी शर्मा द्वितीय स्थान अम्बिका मौर्य तथा तृतीय स्थान दिव्यांश वर्मा को प्राप्त हुआ ।
कतरन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकिता मिश्रा द्वितीय स्थान साक्षी प्रजापति तृतीय स्थान करिश्मा गौतम को प्राप्त हुआ ।
प्रदूषण नियंत्रण पौधों की प्रदर्शनी में प्रथम स्थान ज्योति गुप्ता द्वितीय स्थान उम्मे हबीबा तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से सलोनी तिवारी काजल सिंह एवं दिव्या तिवारी को प्राप्त हुआ । क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निधि मौर्य द्वितीय स्थान अनुसरे त्रिपाठी तथा तृतीय स्थान जगदंबा दुबे को प्राप्त हुआ । इस अवसर पर अनुराधा वर्मा शकुंतला, सरस्वती पाठक, उषा वर्मा, जेबा खातून, एकता राय , सोनिया, कमालुद्दीन नदीम अहमद खान, अर्चना श्रीवास्तव नीलिमा मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे ।