बाराबंकी
थाना जैदपुर पुलिस द्वारा लगभग 60 लाख कीमती 200 ग्राम मारफीन के साथ 01 गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 19.09.2019 को प्रभारी निरीक्षक जैदपुर अमरेश सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर पारा नहर पुलिया थाना जैदपुर से समय 20.10 बजे 01 अभियुक्त इम्तियाज पुत्र लतीफ निवासी अहमदपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर कब्जे से 200 ग्राम नाजायज मारफीन (कीमत लगभग 60 लाख) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर में मु0अ0सं0 333/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
इम्तियाज पुत्र लतीफ निवासी अहमदपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 19.09.2019 को समय 20.10 बजे पारा नहर पुलिया थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
200 ग्राम नाजायज मारफीन (कीमत लगभग 60 लाख रुपये ।)
पुलिस टीम
- 2प्रभारी निरीक्षक जैदपुर अमरेश सिंह बघेल जनपद बाराबंकी।
- अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक धनन्जय सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 राजेश कुमार सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- का0 आजाद गुप्ता , का0 कृष्णकान्त पाण्डेय थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।