बसपा समर्थक द्वारा भाजपा प्रत्याशी अंकुर राजतिवारी के उपर बंधक बनाकर व मारने पीटने का आरोप लगाते हुए, अधिकारीयों से विधिक कार्रवाई करने की मांग की गई

संत कबीर नगर 6 मार्च 2022 खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के समर्थक विजय चौरसिया तथा मनीष पांडे ने अपने द्वारा लिखित तहरीर में दर्शाया गया कि 27फरवरी2022को भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारीके खिलाफ भाजपा कार्यालय में बंधक बनाकर मारने पीटने तथा असलहे के बल पर जबरिया गलत बयान बाजी करा कर वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा राज्य निर्वाचन उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जिला निर्वाचन अधिकारी संत कबीर नगर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गएपर्यवेक्षक संत कबीर नगर तथा पुलिस अधीक्षक समेत प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन को पीड़ित समर्थक विजय चौरसिया व मनीष पांडे द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी तथा उनके समर्थक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए अपने सुरक्षा से संबंधित मांग की गई है,
इस अवसर पर बसपा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैया द्वारा अपनी निज आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि इस तरह की गुंडई किसी भी प्रत्याशी को नहीं करना चाहिए सबको अपने कानूनी दायरे में रहना चाहिए और अपने अधिकार क्षेत्र का वोध करते हुए जनता जनार्दन के बीच अपना पक्ष रखना चाहिए उक्त प्रत्याशी द्वारा इस तरह का कार्य करके जनमानस में भारता भारतीय जनता पार्टी समेत कलंकित करने का काम किया गया आज इस बात को मेरे समर्थक द्वारा बताया गया तथा मुझे लिखित पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया जिसकी सूचना मेरे भी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है देखना है जिला प्रशासन / शासनद्वारा समय रहते हुए कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर समस्त जिम्मेदारी भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी के ऊपर होगी | रिपोर्ट :- के के मिश्रा