
सहारनपुर
थाना गंगोह, सहारनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 215 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक (बाजार मे अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 6 लाख 45 हजार रूपये), एक गाडी स्कार्पियो व एक मोटर साईकिल बरामद

अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर द्वारा निर्गत आदेशो निर्देशो के अनुपालन मे तथा क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे संदिग्ध व्यक्ति/वांछितो एवं अवैध नशे एवं नशे के व्यापार मे लिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक प्रविन्दर पाल सिंह थाना गंगोह जिला सहारनपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना गंगोह पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1.शारिक पुत्र महसूब निवासी मौ0 गुजरान कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर व 2. सुहैल पुत्र अब्दुल्ला निवासी मौ0 गुजरान कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर को मय अवैध कुल 200 ग्राम स्मैक मय एक गाडी स्कार्पियो UP42R3016 सहित शाहआलमपुर माजरा से तितरो की तरफ जाने वाला रास्ते पर वहद जंगल ग्राम शाहआलमपुर थाना गंगोह जिला स0पुर से दिनांक 05.03.22 को समय 12.05 बजे गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण शारिक व सुहैल उपरोक्त की सूचना पर उनके एक साथी वांछित अभियुक्त उस्मान पुत्र इमरान निवासी ग्राम टिडौली थाना नकुड जिला सहारनपुर को मय 15 ग्राम अवैध स्मैक मय एक अदद मोटर साइकिल न0 HR 05 AP 6512 सहित दिनांक 05.03.2022 समय 13.45 बजे नकुड गंगेह रोड से नवाजपुर जाने वाले रास्ते पर वहद जंगल ग्राम नवाजपुर थाना नकुड जिला सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को जुर्म के सम्बन्ध मे थाना गंगोह पर मु0अ0सं0 99/2022 धारा 8/21/29/60(3) NDPS ACT बनाम अभियुक्तगण 1. शारिक व उस्मान उपरोक्त व मु0अ0सं0 100/2022 धारा 8/21/29/60(3) NDPS ACT बनाम अभियुक्तगण 1. सुहैल व उस्मान उपरोक्त एवं मु0अ0सं0 101/2022 धारा 8/21/60(3) NDPS ACT बनाम अभियुक्त उस्मान उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पताः-
1.शारिक पुत्र महसूब निवासी मौ0 गुजरान कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
2.सुहैल पुत्र अब्दुल्ला निवासी मौ0 गुजरान कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
3.उस्मान पुत्र इमरान निवासी ग्राम टिडौली थाना नकुड जिला सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1.100 ग्राम अवैध स्मैक अभियुक्त शारिक उपरोक्त से बरामद
2.100 ग्राम अवैध स्मैक अभियुक्त सुहैल उपरोक्त से बरामद
3.एक गाडी स्कार्पियो रजि नं0 UP42R3016 अभियुक्तगण शारिक व सुहैल उपरोक्त से बरामद
4.15 ग्राम अवैध स्मैक अभियुक्त उस्मान उपरोकत से बरामद
5.एक मोटर साईकिल रजि0न HR 05 AP 6512 अभियचुक्त उस्मान उपरोक्त से बरामद
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1.उ0नि0 उ0नि0 विपिन मलिक, थाना गगोंह जिला सहारनपुर।
2.हे0का0 494 योगेश कुमार, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
3.है0का0 688 दीपक कुमार, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
4.का0 1997 विनीत कुमार, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
5.का0 1350 मोहित कुमार, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।