भारत स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने मतदान में सहयोग किया….
संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।




हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज के स्काउट व गाइड ने जिले विभिन्न बूथों पर वृद्धों एवं विकलांग लोगों की मतदान में सहायता किया। कुछ बूथों पर थर्मल स्क्रीनिंग स्क्रीनिंग का भी कार्य किया। संस्था के मुख्य आयुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा स्काउट कमिश्नर डा. राकेश सिंह, गाइड कमीशन श्रीमती निशा यादव जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव एवं जिला संगठन कमिश्नर श्रमेश चंद यादव के नेतृत्व में सेवा कार्य संपन्न हुआ