बाराबंकी
थाना कोठी पुलिस ने 01 शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद मोबाइल व 01 अदद कैमरा बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोठी सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.09.2019 को मुखबिर की सूचना पर भानमऊ चौराहा थाना कोठी से शुभम वर्मा पुत्र राम किशोर वर्मा निवासी पूरे रूद्र थाना कोठी बाराबंकी को एक अदद सैमसंग मोबाइल जे-1, एक अदद कैमरा कम्पनी निकोन व 100/- रूपये के साथ समय करीब 11.10 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोठी पर मु0अ0सं0 295/19 धारा 457,380 भादवि पंजीकृत है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
शुभम वर्मा पुत्र राम किशोर वर्मा निवासी पूरे रूद्र थाना कोठी बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
बरामदगी
दिनाँक 18.09.2019 को समय 11.10 बजे भानमऊ चौराहा थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- एक अदद सैमसंग मोबाइल जे-1
- एक अदद कैमरा कम्पनी निकोन
- 100/- रूपये ।
आपराधिक इतिहास
- मु.अ.सं. 295/19 धारा 457,380,411 भादवि थाना कोठी बाराबंकी।
- मु.अ.सं. 597/18 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली बाराबंकी।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक कोठी सुधीर कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- वरि0उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 रामकृष्ण थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- का0 प्रियांशु यादव, का0 प्रमोद यादव थाना कोठी जनपद बाराबंकी।