बलिया, उत्तर प्रदेश।

जिले में भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक चन्द्र भूषण कुमार सिंह ने बैंक के कर्मचारियों के साथ एक समीक्षा बैठक किया ।जिसमें सभी शाखा प्रबंधकों को बतौर सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति के स्वभाव एवं कर्मों से ग्राहकों के दिलों पर राज किया जा सकता है।क्षेत्र की सेवा और विकास ही स्टेट बैंक का प्रमुख कार्य है। उन्होंने कहा कि ग्राहक की संतुष्टि मे ही बैंक की सबसे बड़ी पूंजी होती है।
समीक्षा बैठक के बाद उप महाप्रबंधक ने श्री मुरली मनोहर टाउन इण्टर कालेज के प्रांगण में वृक्षारोपण किया । इस
मौके पर उन्होंने कहा कि बैंकिंग जनोन्मुखी हो इसके लिए बैंक वृक्षारोपण, जन-संवाद आदि कार्यक्रम हमेशा आयोजित करता रहता है और बैंक के बाहर जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास करता है। इसके लिए बैंक अपने शाखा प्रबंधकों को उत्कृष्ट कार्य करने वाले को समय समय हौसला अफजाई भी करता है।
साथ ही समीक्षा बैठक के बाद अच्छे कार्य के लिए एस एम एम टी डी कालेज के शाखा प्रबंधक रवि कुमार सहित आठ और शाखा प्रबंधकों को सम्मानित भी किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उप महाप्रबंधक के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश सिन्हा ,बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रंजीत कुमार ,मुख्य प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार ,प्रबंधक लल्लन पाण्डेय ,शाखा प्रबंधक रवि कुमार जी सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।