
कानपुर ।कई वर्षों तक बहुजन समाज पार्टी में कायस्थ भाईचारा के जिला अध्यक्ष रहे विजेंद्र श्रीवास्तव ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। एक वार्ता में उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की कार्य प्रणाली तथा उसके सिद्धांत आम जनमानस के पटल पर उत्तम छवि अंकित करने वाले हैं । भारतीय जनता पार्टी के कार्य आम आदमी के लिए हैं । सभी वर्गों का विकास करने वाली एकमात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी है ।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों का अनुभव उन्हें प्राप्त है परंतु भाजपा में आने के बाद उन्हें ऐसा लग रहा है कि जैसे उन्होंने अपना गन्तव्य पा लिया हो ।भारतीय जनता पार्टी ने जो भी प्रत्याशी खड़े किए हैं वह सभी पार्टी की नीतियों को भली-भांति समझते हैं और जन जन तक पार्टी की योजनाएं उन के माध्यम से साकार हो पाएंगी । यही एक ऐसी पार्टी है जिस के राज में महिलाएं और हमारी बेटियां सुरक्षित हैं ।भाजपा नेता विजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आज जैसा कि हम जानते हैं कि विभिन्न दल टिकट के नाम पर पैसे की उगाही करते हैं परंतु भाजपा में आर्थिक दृष्टि से भी पारदर्शिता बरती जाती है ,ईमानदारी और सकारात्मक सोच सिर्फ भाजपा में ही है। गरीबों में मुफ्त राशन, युवाओं को रोजगार , किसानों को सम्मान सहित पूरा भुगतान और बेटियों की सुरक्षा सिर्फ भाजपा ही दे सकती है इसलिए देश और प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही राष्ट्र हित मे नितांत आवश्यक है ।