
कानपुर- भाजपा नेता व भारत के गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो के जवाब में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो कर विरोधी पार्टियों को अपनी ताकत का एहसास कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेसी उम्मीदवार सुहेल अंसारी,अजय कपूर,करिश्मा ठाकुर,हाजी सुहेल अहमद,प्रमोद जायसवाल आदि के लिए नगर में रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की जनता से अपील की।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने नगर में कई जगह अपने काफले को रोक कर जनसभा भी की। प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो बेगम पुरवा से शुरू होकर एनएलसी कॉलोनी,चार रॉड चौराहा,किदवई नगर,सीसामऊ बड़ा चौराहा,गुलाब घोसी की मस्जिद,नाला रोड रूपम चौराहा,दलेल पुरवा,इफ्तिखारबाद आदि क्षेत्रों से होते हुए लाटूश रोड में समाप्त हुआ। प्रियंका गांधी के सघन आबादी क्षेत्रों से गुजरने पर जनता प्रियंका गांधी की एक झलक देखने को आतुर नजर आई। प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस नगर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी सोहेल अंसारी,अजय कपूर,करिश्मा ठाकुर,हाजी सोहेल अहमद, मुहि खान, शिब्बू अंसारी,आमिर, प्रमोद जायसवाल आदि के साथ समस्त कांग्रेस जन मौजूद रहे।