एक अदद अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त नाम पता- मुस्तफा पुत्र स्व0 मो0 हुसैन निवासी सिसवा दाखिल थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर को एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 315 / 19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा एक अभियुक्ता नाम पता – बंटी पत्नी बुद्धिराम निवासी बावनपुर थाना धनघटा को 05 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 449/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी

थाना महुली पुलिस द्वारा 04 वारण्टी नाम पता – 01- रामदत्त पुत्र रामसिधारे निवासी छितही 02- चन्द्रिका यादव पुत्र स्व0 लहरी निवासी महुली 03- मुन्ना पुत्र गुलाब निवासी बेलहरा 04- अशोक कुमार सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी डुमरिया थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा वारण्टी नाम पता – 1 –कुमारी उर्फ कलकताही पत्नी ओरी निवासी चिरैयाड़ाड़ थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीरआरवी 1485 ने दो पक्षों में हो रहे विवाद को कराया शान्त–पीआरवी 1485 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत देवरिया गंगा से इवेन्ट संख्या 8765 से कालर ने बच्चों को लेकर दो पक्षों में विवाद के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल 05 मिनट मे मौके पर पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर दोनो पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर विवाद को शान्त कराया गया । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– मुख्य आरक्षी फुलेना प्रसाद , आरक्षी विशाल सिंह , आ0चा0 सुरेन्द्र यादव ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 05 अभियुक्त गिरफ्तार
• कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 02 वाहन चालान व 48 वाहनो से 37600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 16-09-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 02 वाहन चालान व 48 वाहनो से 37600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 16-09-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 21 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 59 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।