संत कबीर नगर / खलीलाबाद
बहुजन समाज पार्टी 313 विधानसभा खलीलाबाद के प्रभारी/प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैया ने विभिन्न गांव का किया दौरा


बहुजन समाज पार्टी 313 विधानसभा खलीलाबाद के प्रभारी/प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैया ने पैली, लहुरादेवा, कुसमैनी, भैसा सेहरी तथा कांटे गांवों का दौरा किया जिसमें आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 के गाइड का पालन करते हुए आम जनता से अपील किया कि अगर आप लोगों की दुआ और आशीर्वाद मिला तो मैं इस क्षेत्र का विकास व यहाँ के लोगों के लिए इतना कार्य कर दूंगा कि अभी तक किसी जनप्रतिनिधि ने आम जनता के लिए नहीं किया होगा यहाँ के बुनकरों, गरीबों, दलित वर्ग, एवं हर वर्ग के लोगों के लिए रोजगार, अस्पताल, पढाई की व्यवस्था तथा हर तरह से इस विधानसभा 313 खलीलाबाद का विकास करूँगा ये मेरा आप से वादा है।




जनसंपर्क में कुलदीप मणि मिश्रा, सलामुल्लाह सिद्दीकी, भूपेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार अब्दुल अज़ीम, राम वृक्ष उर्फ़ राज पेन्टर, अब्दुल मतीन खान, अली असगर, मौलाना मोहम्मद हुसैन, राम तिलक, कलाम, रवि प्रकाश, डॉ० राधे श्याम, रंगीलाल, विजय कुमार, डॉ० मनोज, जय किशन राणा, से०अ० राजा राम आदि कई लोग शामिल रहे।