
कानपुर, पास्टर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा शहर की एकता शांति समृद्धि एवं भाईचारे के लिए विशेष कार्यक्रम My City My People मेरा शहर क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रमुख डायरेक्टर एवं मैनेजर और विभिन्न सरकारी अस्पतालों की मैट्रन्स और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के प्रमुख लोग तथा शहर के सभी धर्मों से प्रमुख लोगों को बुलाया गया जिसमें कई समाजसेवी व विभिन्न पार्टियों के लोग सम्मिलित हुए कार्यक्रम मेरां शहर मेरे लोग की शुरुआत पास्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी संजय ऑलविन ने आए हुए सभी प्रमुख अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रार्थना के साथ कार्यक्रम को शुरुआत किया कार्यक्रम में आए हुए सभी विशिष्ट अतिथियों को माले एवं शॉल तथा स्मृति चिन्ह देकर के उनका सम्मान किया गया और शहर व समाज में उनकी सेवाओं एवं योगदान के बारे में भी आए हुए लोगों को बताया गया।
पास्टर्स एसोसिएशन के महासचिव पादरी जितेंद्र सिंह ने आए हुए सभी लोगों को बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का एक ही उद्देश्य है !कांग्रेस प्रत्याशी आर्य नगर प्रमोद जायसवाल , आम आदमी प्रत्याशी चिंटू फौजी, सपा से हाजी इरफान सोलंकी उपस्थित हुए फूल माला पहनाकर मोमेंटो देकर सम्मानित किया जायसवाल शपथ लेते हुए जाए कि हम सभी शहर की एकता शांति समृद्धि भाईचारे के लिए एकजुट होकर कार्य करते रहेंगे चुनावी माहौल के बाद भी चाहे किसी भी पार्टी के लोग जीते या हारे लेकिन हम सभी समाज के जिम्मेदार लोग मिलकर अपने शहर को एकता भाईचारे के साथ आगे बढ़ाएंगे और यदि कोई इस शहर की शांति और एकता को तोड़ने की बात करेगा तो मिलकर ऐसे बुरे लोगों एवं संगठनों का मिलकर मुकाबला करेंगे समय-समय पर प्रशासन ने हम सभी लोगो के साथ मिलकर के बड़े बड़े कामों को किया है इसी प्रकार आगे भी हम मिलकर शहर की एकता भलाई व उन्नति के लिये कार्य करेगें। बहुत जल्द ही कानपुर शहर व पूर उत्तर प्रदेश की जागरूकता व बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिये मिलकर कार्य किया जायेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख लोगों में से एसोसिएशन के (अध्यक्ष) पादरी संजय ऑल्विन, (महासचिव) पादरी जितेन्द्र सिंह, (कोषाध्यक्ष) पादरी संजय राज सिंह, भारतीय मसीही महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैमुअल सिंह, कानपुर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ संजय काला, शहर काजी मौलाना अब्दुल कुददूस हादी, पादरी संजय अरविंद इत्यादि लोग उपस्थित थे।