
कानपुर ,आल इंडिया ग़रीब नवाज़ कौन्सिल के तत्वाधान में ग़रीब नवाज़ हफ्ता का 11 वाँ प्रोग्राम जश्ने ग़रीब नवाज़ बमुकाम ग़रीब नवाज़ गेस्ट हॉउस बांसमंडी में हाफिज अब्दुर्रहीम बहराईची नाजिम ए आला मदरसा रज्ज़किया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जलसे को खुसूसी ख़िताब करते हुए आल इंडिया ग़रीब नवाज़ कौन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मौलाना मो.हाशिम अशरफ़ी इमाम ईद गाह गदीयाना ने दिल्ली के तमाम लोगों से अमन की अपील करते हुए कहा इस्लाम ने पड़ोसियों से अच्छा बर्ताव करने का सन्देश दिया है कुरान में है पड़ोसियों से अच्छा सुलूक करो और पैगम्बरे इस्लाम ने कहा कि अगर तुम्हारा पडोसी भूका है और तुम्हें नींद आ जाये तो तुम हम में से नहीं मौला अली ने कहा पड़ोसियों की इज्ज़त करो उनके माल,इज्ज़त की हिफाज़त करो और उस की मदद करो अशरफी ने कहा कि हम लोग एक दुसरे के साथ मुहब्बत से रहें नेताओं के भड़काऊ भाषण में आकर आपसी भाईचारा ख़राब न करें और हिंसा न करे हिंसा से हमारी मांग कमज़ोर होती है हिंसा किसी समस्या का हल नहीं बल्कि हिंसा खुद एक बड़ी समस्या है क़ाज़ी ए शहर मौलाना साकिब अदीब साहब ने भी विचार व्यक्त किये | इस से पूर्व जश्न का आरंभ कुरान ए पाक से हाफिज मो. तौफ़ीक ने किया और हाफिज नियाज़ अहमद अशरफी,हाफ़िज़ मो.अरशद अशरफी,हाफिज मो. शहबाज़,हाफ़िज़ मो.सैफ,हाफ़िज़ शौकत अली,हाफ़िज़ सक़लैन वारसी ने नात व मंक़बत के नजराने पेश किये | संचालन शब्बीर कानपूरी ने किया | सलातो सलाम के बाद मुल्क में अमन व अमान के लिए दुआ पर जलसा ख़त्म हुआ |इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौलाना फ़िरोज़ आलम,हाफिज नवेद,मुनीरुल्कादरी,हाजी अतीक,हाजी आसिफ,रईस,क़ाज़ी अजीज़ुल्लाह,हाजी ताहा,हाजी महमूद,मास्टर इरफ़ान,हाजी तौसीफ हाफ़िज़ मो.खुरशीद,मोहम्मद रईस,हाजी मोहम्मद नसीम,मोईन हुसैन,डाक्टर आफताब आलम,इजहार अहमद खान,रईसुल हसन, मोहम्मद मोईन लड्डन,नफीस अहमद एडवोकेट, मोहम्मद रिज़वान,अली अकबर आदि भारी तादाद में लोग उपथित थे |