गरीब नवाज़ हफ्ता का आठवां शानदार इजलास हीरामन पुरवा में आयोजित

कानपुर, सरकार ख्वाजा गरीब नवाज रजिअल्लाहो तआला अन्हो ने अपनी पूरी जिन्दगी मखलूक की खिदमत में लगा दिया। बिना किसी भेद-भाव के गरीब परवरी और भाई चारा का पाठ पढ़ाया और जनता को अच्छाइयों का मार्ग दर्शन दिया। आल इण्डिया गरीब नवाज कौन्सिल के तत्वधान में आयोजित गरीब नवाज हफ्ता के आठवें इजलास से कौन्सिल के शहरी अध्यक्ष मौलाना मो० महताब आलम कादरी मिस्बाही ने उक्त विचारहीरामन पुरवा में व्यक्त किया। मौलाना ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज मुल्क के रूहानी सुल्तान हैं आपने पूरी जिन्दगी भाईचारा और मोहब्बतों का सन्देश दिया काश आपकी जीवनी को आपके मानने वाले अपनी जिन्दगी का आइडियल बनाते तो शायद मुल्क का रंग कुछ और ही होता। इससे पूर्व जलसे की शुरूआत हाफिज आसिफ ने कुरआन मजीद की तिलावत से किया और नात व मनकबत का नजराना कारी इकबाल बेग फादरी, मौलवी इख्लाक ने पेश किया। जबकि जलसे का संचालन शब्बीर अशरफी कानपुरी ने और अध्यक्षता मौलाना सय्यद मोहम्मद अकमल अशरफी-उल-जीलानी ने किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुफ्ती नजमुदद्दीन कादरी, मौलाना उमर, मौलाना समीउल्लाह, हाफिज मिन्हाज सचिव कौन्सिल, हाफिज अरशद अशरफी, हाफिज नियाज अशरफी, मौलाना गुलाम हसन कादरी, हशमत नूरी आदि उपस्थित रहे।