संतकबीरनगर
मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश, गैंग के 02 सदस्य गिरफ्तार, लगभग रुपये 04 लाख की 19 अदद चोरी की बैटरियां बरामद

दिनांक 20.01.2022 की रात्रि थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जोरवा स्थित मोबाईल टावर से 24 अदद बैटरी चोरी होने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 71/2022 धारा 461 भा0द0वि0 25 इण्डियन टेलीग्राफ अधिनियम पंजीकृत किया गया था । जिसके सम्बन्ध में दिनांक 29.01.2022 को प्रभारी स्वॉट उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी चौकी नवीन मंडी थाना कोतवाली खलीलाबाद उ0नि0 श्री रजनीश राय तथा सर्विलांस सेल के का0 प्रदीप कुशवाहा मय टीम द्वारा कसरौल ओवर ब्रिज के नीचे से योजनाबद्ध तरीके से टावरों की कीमती बैटरियों को चोरी करने वाले शातिर गिरोह के दो सदस्यों राहुल यादव पुत्र धर्मराज यादव व अकील (छोटे कबाड़ी) पुत्र बन्ने को गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उपरान्त उनकी निशानदेही पर केशव ट्रेडर्स गोदाम, ट्रांसपोर्ट नगर, गोरखपुर से विभिन्न जनपदों के अनेक टावरों से चोरी की 19 अदद बैटरी बरामद की गयी तथा अभियुक्तों की जामातलाशी से बैटरियों को बेचने के उपरान्त बचे हुए 9000 रु0 नकद बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों के कब्जे से बरामदशुदा चोरी के मुकदमें से सम्बन्धित माल के आधार पर जुर्म धारा 413/414/411 भा0द0वि0 व 25 इण्डियन टेलीग्राफ अधिनियम में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । आसपास के जनपदों से समन्वय स्थापित कर टावरों से बैटरी चोरी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत अन्य अभियोगों की जानकारी प्राप्त की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1- राहुल यादव पुत्र धर्मराज यादव निवासी भवानी पुर बुदहट थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर हाल मुकाम ग्राम भिलौरा थाना गीडा जनपद गोरखपुर ।
2- अकील (छोटे कबाड़ी) पुत्र बन्ने निवासी तुर्कमानपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
फरार अभियुक्तगण –
1-सोनू सिंह पुत्र सोभा सिंह निवासी ग्राम भिलौरा थाना गीड़ा जनपद गोरखपुर ।
2-सूरज हरिजन पुत्र फूलचन्द निवासी निवासी ग्राम भिलौरा थाना गीड़ा जनपद गोरखपुर ।
3-रावण पाण्डेय उर्फ शेरू पुत्र बिरई निवासी निवासी ग्राम भिलौरा थाना गीड़ा जनपद गोरखपुर ।
4-विकास गुप्ता पुत्र कंचन गुप्ता निवासी जवाहर चौक, नरायणपुर जनपद गोरखपुर ।
5-मयंक आनन्द किशोर ट्रेडर्स के मालिक ट्रांसपोर्ट नगर गोरखपुर ।
कुल बरामदगी:-
1- भिन्न भिन्न समय व दिनांक में अलग अलग जगहों से उक्त गैंग द्वारा चोरी की गयी कुल 19 अदद बैटरिया (कीमत लगभग 04 लाख रुपया) माल मुकदमाती बरामद ।
2- 9000 रुपये नकद बरामद ।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी से आसपास के जनपदों में पंजीकृत अनावरण अभियोगों का विवरण –
1- मु0अ0सं0 71/22 धारा 411/413/414 भा0द0वि0 व 25 इण्डियन टेलीग्राफ अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
2- मु0अ0सं0 18/22 धारा 461 भा0द0वि0 व 25 इण्डियन टेलीग्राफ अधिनियम थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
3- मु0अ0सं0 32/22 धारा 380/461 भा0द0वि0 व 25 इण्डियन टेलीग्राफ अधिनियम थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती ।
4- मु0अ0सं0 118/21 धारा 461 भा0द0वि0 व 25 इण्डियन टेलीग्राफ अधिनियम थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर ।
5- मु0अ0सं0 124/21 धारा 461 भा0द0वि0 व 25 इण्डियन टेलीग्राफ अधिनियम थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर ।
6- मु0अ0सं0 497/21 धारा 380 भा0द0वि0 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
7- मु0अ0सं0 405/21 धारा 461 भा0द0वि0 व 25 इण्डियन टेलीग्राफ अधिनियम थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर ।
8- मु0अ0सं0 459/21 धारा 379 भा0द0वि0 थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।
संक्षिप्त विवरण–
पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि जनपद सन्तकबीरनगर और सीमावर्ती जनपद गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती आदि जनपदों में टावरों से कीमती बैटरियों को बड़ी मात्रा में चोरी करके तथा उनको बेचकर अवैध धन कमाकर जीवनयापन करना इस गैंग का मुख्य उद्देश्य है । इस गैंग का मुख्य सरगना सोनू सिंह पुत्र शोभा सिंह निवासी भीलौरा थाना गीड़ा जनपद गोरखपुर है जो टावरो से बैटरी चोरी कराने से पहले अपने गैंग के सभी सदस्यों द्वारा स्थान व रास्तों का चयन कर घूम घूम कर टावर की बैट्रियां चोरी करते है तथा माल बेचकर आपस में बराबर बांटकर अपनी जीविकोपार्जन करतें हैं । इसी क्रम में 20 /21 .01.2022 की रात्रि में खलीलाबाद कस्ब के समीप स्थित ग्राम जोरवा के पास बने ए0टी0सी0 के टावर से 24 बैट्री चोरी की गयी थी । इन बैट्रियों को 55 रूपये / किलो की दर से विकास गुप्ता उपरोक्त के माध्यम से अकील उर्फ छोटे कबाड़ी तुर्कमान जनपद गोरखपुर व केशव ट्रेडर्स के मालिक मंयक आनन्द ट्रांसपोर्ट नगर गोरखपुर को बेचा गया है । इसके पूर्व में हम लोगों द्वीरा 11/12.01.2022 की रात्रि में जनपद बस्ती के लालगंज स्थित ग्राम सिसई पंडित के टावर से भी बैट्रियां चोरी की गयी थी व दिनांक 11.11.2021 को जनपद गोरखपुर के थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र से बैट्रियां चोरी की गयी और 24.11.2021 को कविशा टावर व माडापार (मदेपुर) जनपद गोरखपुर से व दिनांक 05.12.2021 को परसिय टावर से तथा दिनांक 11.12.2021 में सतहवा के अलावा जनपद गोरखपुर के इस्लाम पुर, रामपुर चौक, जंगल सिकरी, सासापार, बनकटवा व पादरी बाजार से बैट्रियां चोरी की गयी थी तथा दिनांक 22.12.2021 को सोनबरसा बाजार से टावर से भी बैट्रियां चुराई गयी थीं इसके अतिरिक्त जनपद कुशीनगर, महाराजगंज देवरिया, सिद्धार्थनगर सहित विभिन्न स्थानों पर बैटरियां चोरी की गयी थी उन्हें हम लोगों द्वारा विकास कबाड़ी व छोटे कबाड़ी तथा केशव ट्रेडर्स को बेचा गया ।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
प्रभारी स्वॉट उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हे0का0 अनूप राय, हे0का0 विनोद यादव, मनोज कुशवाहा, का0 ऋषिवेद तिवारी, का0 रमेश यादव, का0 मुनीर अहमद, का0 अभिषेक सिंह ।
सर्विलांस सेल – का0 प्रदीप कुशवाहा, का0 अमरजीत मौर्य ।
थाना कोतवाली खलीलाबाद – उ0नि0 रजनीश राय, का0 पवन मद्देशिया, का0 हेमन्त कुशवाहा ।