संतकबीरनगर
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री के खिलाफ की कार्यवाही के अन्तर्गत 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 55 कुंतल लहन व 16 अदद भट्ठियों को किया गया नष्ट, 04 अभियुक्त गिरफ्तार


आज दिनांक 23.01.2022 को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर अखिल कुमार पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती राजेश मोदक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनघटा रामप्रकाश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनघटा विनय कुमार पाठक व चौकी प्रभारी लोहरैया उ0नि0 अनिल प्रकाश पाण्डेय के संयुक्त नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब निष्कर्षण की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 23.01.2022 को थानाक्षेत्र के भिन्न भिन्न स्थानों पर दविश देकर कच्ची शराब बनाने वाली 55 कुन्तल लहन व कच्ची शराब बनाने वाली 16 भट्ठियों को नष्ट किया गया तथा कुल 70 लीटर कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्तों की गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण
- प्रभारी निरीक्षक धनघटा विनय कुमार पाठक मय हमराह ।
- उ0नि0 अनिल प्रकाश पाण्डेय मय हमराह ।
- उ0नि0 दीपक कुमार दूबे मय हमराह ।
- उ0नि0 आनन्द कुमार सिंह मय हमराह ।