संतकबीरनगर
‘साथ-साथ’ कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल) का हुआ आयोजन

दिनांक 23.01.2022 को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना जनपद संतकबीरनगर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सरोज शर्मा एवं नियुक्त सदस्य श्री रिफातुल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में कुल 03 मामलें आयें, सभी मामलों में सुलह समझौता करवाया गया ।
- श्रीमती वन्दना देवी पुत्री स्व0 रामशंकर निवासी ग्राम डडवा पो0 बुधाकला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर व द्वितीय पक्ष लालमोहन पुत्र रामनवल निवासी ग्राम भेलवासी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर के मध्य आपसी पारिवारिक विवाद था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी खुशी रहने को तैयार है । दोनो पक्ष में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया ।
- श्रीमती संजू देवी पुत्री बाबूलाल निवासी ग्राम आटा खुर्द थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर व द्वितीय पक्ष संतोष सोनी पुत्र रामबेलास सोनी निवासी ग्राम गुलौरा थाना बनकटी जनपद बस्ती के मध्य आपसी पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने के कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी खुशी रहने को तैयार है । दोनो पक्ष में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया ।
- श्रीमती मेहजबीन खातून पुत्री अब्दुल सलाम निवासी ग्राम छितही थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर व द्वितीय पक्ष मो0 आजम पुत्र मो0 रफीक निवासी सिरसिहवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर के मध्य आपसी पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने के कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी खुशी रहने को तैयार है । दोनो पक्ष में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया ।