संत कबीर नगर
पीआरवी 1485 ने जहर खाये व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल– पीआरवी 1485 को थाना धनघटा के बसवारीगांव से इवेन्ट संख्या 08547 से एक व्यक्ति के जहर खाने ( वीरु पुत्र श्यामबदन निवासी बसवारीगांव थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर) के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 01 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर जहर खाये हे व्यक्ति को सीएचसी मलौली भेजवाया गया तथा घटना के सम्बन्ध में थाना धनघटा को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर जहर खाये हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* – उ0नि0 अखिलेश सिंह, मु0आ0 गिरीशचन्द शुक्ला, हो0चा0 रामहित ।