ठंड से जिन्दगी बचाने के लिए हम हर कोशिश करेंगे-हयात ज़फर हाशमी

कानपुर । आज एमएमए जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी के नेतृत्व में हर साल की तरह इस साल भी बर्फीली सर्द मे खुले आसमान के नीचे सोने वालो तलाश करने जौहर एसोसिएशन का काफ़िला देर रात प्रति दिन निकलता है जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जरुरतमंदो को तलाश कर उन्हे दो कम्बल व हार्मर देकर इंसानियत बचाने के अपने फर्ज को निभा रहा है।
जाजमऊ, लालबगंला, रामादेवी, यशोदानगर, सनिगवां, बर्रा, नौबस्ता हाईवे के साथ ही रावतपुर, सीएसए चौराहा, वीवीआईपी रोड़, मकर्वाटगंज, ग्वालटोली, मकबरा, विवेक सिनेमा, शनिदेव मंदिर, कोकाकोला चौराहा, गुमटी चौराहा, जरीब चौकी, लेलिन पार्क आदि क्षेत्रों में घूम घूम कर राष्ट्रव्यापी सद्भावना यात्री हयात ज़फर हाशमी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने इंसानियत बचाने के दायित्व को निभाया।
यह मुहिम कड़ाके की ठंड भर जारी रहेगी इस मौके पर आसिफ इस्माइल, वसीम शाह, मोहम्मद फरीद का सहयोग रहा।
कम्बल वितरण कार्यक्रम में फैसल मंसूरी, समीर शाह, एहतेशाम खान, मोहम्मद इलियास गोपी, मोहम्मद ईशान, रिज़वान शाह, फिरोज़ अन्सारी बाॅबी, सैय्यद ज़ीशान अली, सैय्यद सुहेल आदि मौजूद रहे ।