गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा आम जनमानस की समस्याओं के निदान उनके द्वार तक पहुंच कर करने का पहल से आम जनमानस को राहत मिल रही है अब फरियादियों को थानों व पुलिस ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल महादेवा गांव में पहुंचकर फरियादियों की समस्या का निराकरण करने का कार्य किया अन्य राजपत्रित अधिकारी जनपद के निर्धारित 46 गांवों पर रोस्टर के अनुसार फरियादियों की समस्याओं का किया निराकरण कर फरियादियों को न्यायोचित न्याय देने का कार्य किया। पुलिस चौपाल का मुख्य उद्देश्य है कि जनता अपनी समस्याओं को चौपाल में उपस्थित नामित अधिकारी को अपनी समस्याएं आसानी से बताये और नामित अधिकारी समय से जनता की समस्याओं का निस्तारण करे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा चौरी चौरा थाना क्षेत्र के जंगल महादेवा ग्राम सभा में पहुंचकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को निस्तारण किया पुलिस चौपाल में मोहल्ले की जनता अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस चौपाल में पहुची एसएसपी ने चौपाल में आये हुए सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया आज चौपाल में भूमि विवाद से सम्बंधित ज्यादे मामले आये हुये थे वही चौपाल में कुछ मामले पारिवारिक विवाद से सम्बंधित आये जिसको निस्तारण करने के लिए सुलह समझौता करवाया गया। पुलिस चौपाल में दर्जनो मामले आये जिसको गम्भीरतापूर्वक देखा व निराकरण किया प्रत्येक बुधवार को चौपाल से आमजनमानस को फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है लोग आसानी से अपनी बात अधिकारियों से बता रहे है और समय पर उनकी समस्याओं का निस्तारण भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। पुलिस चौपाल में पुलिस बीट अधिकारी हलके के सब इंस्पेक्टर सिपाही सहित संभ्रांत व्यक्ति सामाजिक कार्यकर्ता गांव की समस्याओं से रूबरू होकर निराकरण करने का प्रयास कर रहे है।