डाॅ. शकील अहमद
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।


गोरखपुर महानगर के वार्ड 64 चक्सा हुसैन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा महानगर व जनपद गोरखपुर में शांति व सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जनता के द्वार चौपाल कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है। उसी के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। जनता में सुरक्षा की भावना जागृत करने व आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु चर्चा की गयी। इसी के साथ चक्सा हुसैन के कई परिवारिक विवाद व सड़क नाली के विवाद के सम्बन्ध में मामले का स्थल पर ही समाधान किया गया।