संतकबीरनगर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर द्वारा आगामी चुनाव व कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी

आज दिनांक 10.01.2022 को जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ द्वारा संयुक्तरुप से जिला इमरजेन्सी आपरेशन सेण्टर में कोविड-19 वायरस के बढ़ते संक्रमण व आगामी विधानसभा चुनाव -2022 के दृष्टिगत सकुशल व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिसकर्मियों व राजस्व कर्मियों को बूस्टर डोज लगाने के संबंध में गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश । इस दौरान अपर जिला अधिकारी संत कबीर नगर श्री मनोज कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।