संतकबीरनगर
‘साथ-साथ’ कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल) का हुआआयोजन

दिनांक 09.01.2022 को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना जनपद संतकबीरनगर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सरोज शर्मा एवं नियुक्त सदस्य श्री रिफातुल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में कुल 04 मामलें आयें, सभी मामलों में सुलह समझौता करवाया गया ।
- श्रीमती बिन्द्रावती पुत्री रामनिवास निवासी बानडुमर थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर व द्वितीय पक्ष महन्थ पुत्र राधेश्याम निवासी गगनई बाबू थाना मेहदावल के मध्य आपसी पारिवारिक विवाद था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी खुशी रहने को तैयार है । दोनो पक्ष में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया ।
- श्रीमती किरन पुत्री रामदरश निवासी ढोढ़या कानापार थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर व द्वितीय पक्ष शनि पुत्र हीरालाल निवासी जमुहरा थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर के मध्य आपसी पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने के कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी खुशी रहने को तैयार है । दोनो पक्ष में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया ।
- श्रीमती पानकली पत्नी राकेश कुमार निवासी कोल्हूगाड़ा थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर व द्वितीय पक्ष राकेश कुमार पुत्र चौथीराम निवासी कोल्हूगाड़ा थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर के मध्य आपसी पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने के कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी खुशी रहने को तैयार है । दोनो पक्ष में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया ।
4.श्रीमती शर्मिला देवी पुत्री लालधर निवासी डडिया थाना लालगंज जनपद बस्ती व द्वितीय पक्ष बंशी पुत्र मुन्नीलाल निवासी उपरौध थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर के मध्य आपसी पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने के कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी खुशी रहने को तैयार है । दोनो पक्ष में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया ।