संत कबीर नगर

जनपद के स्थापना के बाद भी आज अपना खलीलाबाद संत कबीर नगर बस डिपो से महरूम है जिस की लड़ाई अख्तर हुसैन समाजसेवी निरंतर पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम उत्तर प्रदेश समेत परिवहन निगम बस्ती परिवहन निगम गोरखपुर से लेकर आला अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराते रहे परंतु आज तक बस डिपो का स्थापना नहीं हो सका जिसको लेकर विगत 17 जुलाई 2021 को राज्यपाल महोदय को लिखित सूचना दिए और अवगत कराएं कि हमारे जनपद में आज दिनांक तक बस डिपो का स्थापना नहीं हो सका है और हमने तमाम पत्र परिवहन निगम के अधिकारियों को देते हुए चले आए हैं उसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया इसी क्रम में 14 दिसंबर 2021 को माननीय परिवहन सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम उत्तर प्रदेश लखनऊ को पत्र दिए और अवगत कराए कि हमारे जनपद में यात्रियों को आने-जाने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसी कड़ी में क्षेत्रीय सांसद विधायक भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं विभाग से लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है परंतु आज तक डिपो स्थापना के संबंध में कोई हितकारी कदम नहीं उठाया गया जिससे प्रार्थी को समाज में उक्त प्रकरण को लेकर काफी कष्ट है जो जनहित में एक गंभीर समस्या है जिसका निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है । प्रार्थना पत्र में अख्तर हुसैन द्वारा दर्शाया गया है। वहीं अख्तर हुसैन ने कबीर की आवाज़ से बात करते हुए बताया कि हम अंतिम सांस तक बस डिपो के स्थापना लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।