अपराध विषयक प्रवृत्ति से हमेशा रहे दूरी – सर्वेश राय






सन्त कबीर नगर ( दुधारा ) थानाध्यक्ष दुधारा के साथ हुई एक अपराध मुक्त समाज के परिचर्चा के दौरान रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी के निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कहा कि अपराध मुक्त समाज का निर्माण उत्तरोतर विकास की धुरी है । आर्थिक रूप से हमारी मजबूती विकास की पहचान नही हो सकती । असल विकास की पहचान आर्थिक मजबूती के साथ अपराध मुक्त का समाज होना , लोगो मे भाईचारा प्रेम बंधुत्व होना है ।
उल्लेखनीय है कि दुधारा थानांतर्गत स्थित बरगदवां कला गांव मे स्थापित रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी जहां अपने अनेको उत्पाद अगरबत्ती , टूथपेस्ट , नील इत्यादि के साथ सैकड़ो लोगो को रोजगार मुहैया कराते हुए केले पपीते की कमर्शियल खेती को बढ़ावा देने का काम कर रहा है वही कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान द्वारा स्वच्छ समाज बेहतर समाज निर्माण कार्य के परिप्रेक्ष्य मे एकता भाईचारे का सन्देश देने के साथ मानवी गुणो पर बल दिया जा रहा है । इसी क्रम मे थानाध्यक्ष दुधारा सर्वेश राय के साथ एक अपराध मुक्त समाज की परिचर्चा की गयी जिसमे उन्होने अपराध मुक्त समाज के क्रम मे शिक्षा को महत्व देते हुए कहा कि एक बेहतर समाज और शान्ति पूर्ण माहौल के लिए हर बुराइयो को दूर कर संस्कार युक्त जीवन देने वाला शिक्षा की जरूरत है जो आज तमाम व्यवस्थाओ के बावजूद शिक्षा नगण्य हो जा रहा है । वही थानाध्यक्ष सर्वेश राय द्वारा अपराध विषयक प्रवृत्ति को बढ़ावा न देने की बात कही । उन्होने कहा कि कोई भी अपराध तब – तक नही हो सकता जब – तक कि बदले की भावना को बल नही दिया जाता । हमारी समझदारी छोटे से छोटे अपराध को गंभीरता से लेने की उसे गम्भीर रूप से देखने की होनी चाहिए । कभी भी अपराध की ओर सोच नही होनी चाहिए । कानून के दायरे से बाहर नही होना चाहिए पुलिस हमेशा साथ है ।
इस अवसर पर कंपनी मैनेजर फारुख , हकीकुल्लाह खान , अली हुसैन , रियाजुल हक , वसीउल्लाह खान , पूर्व प्रधान हबीबुल्लाह खान आदि उपस्थित रहे ।