बाराबंकी
थाना जहांगीराबाद पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय कारतूस व एक अदद चाकू बरामद

दिनांक- 04.12.2021 को थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा थाना देवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 417/21 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. विशाल उर्फ तनुज पुत्र रामू गौतम 2. ज्ञानचन्द्र उर्फ ज्ञानू पुत्र राजेन्द्र गौतम निवासीगण मवैइया थाना देवा जनपद बाराबंकी को ग्राम पारा खन्दौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक तमंचा मय कारतूस व एक अदद चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0 262/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 263/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई आपराधिक मामलें पंजीकृत हैं।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- विशाल उर्फ तनुज पुत्र रामू गौतम निवासी मवैइया थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- ज्ञानचन्द्र उर्फ ज्ञानू पुत्र राजेन्द्र गौतम निवासी मवैइया थाना देवा जनपद बाराबंकी।
बरामदगी-
- एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
- एक अदद चाकू
पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष जहांगीराबाद दर्शन यादव जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 आलोक कुमार सिंह थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 इनामुल हक, हे0का0 जितेन्द्र यादव थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- का0 रवीन्द्र थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।