मुंबई

खलीलाबाद विधान सभा के लोगो के साथ मुम्बई मे जगह-जगह बैठक कर लोगो से मांगा जन समर्थन : मोहम्मद अली


भरपुरवा, कैथवलिया, महला खलीलाबाद विधान सभा के लोगो के साथ मलाड, मुम्बई मे बैठक करते हुए इण्डियन नेशनल लीग के महाराष्ट्रा संगठन मंत्री एव 313 खलीलाबाद विधान सभा प्रत्याशी मोहम्मद अली ने कहा कि अगर मै खलीलाबाद से विधायक बनता हु तो मुम्बई प्रवासियो के लिए संत कबीर नगर जिले से हमेशा के लिए 2 बस चलाई जायेगी जिससे ट्रेन का टिकट ना मिलने पर लोग बस मे सफर कर सकेंगे और मुम्बई वालो के लिए अलग से टीम गठित कर उनके कार्य को जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा। इस मौके पर रमजान खान, तुफैल अहमद और अबुबक्र साहब को सम्मानित किया गया । इस मौके पर सलमान, रमजान, रहमान, इरफान, अदनान, हातिम, सुजान, जीशान, सुहैल, मोहसिन, हुजान और फहद आदि लोग शामिल हुए।