बाराबंकी
थाना सतरिख पुलिस द्वारा 20 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार थाना सतरिख के कुशल नेतृत्व में थाना सतरिख पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान आज दिनांक 02.09.2019 को अभियुक्त मो0 जुबेर पुत्र जाहिद अली निवासी रसौली थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को समय 09.20 बजे छेदा नगर से मजीठा जाने वाले मार्ग पर अर्धनिर्मित स्कूल के पास थाना सतरिख से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 335/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त थाना सतरिख पर पंजीकृत मु0अ0स0 263/19 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर में वाछित था। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 20 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
मो0 जुबेर पुत्र जाहिद अली निवासी रसौली थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 02.09.2019 को समय 09.20 बजे छेदा नगर से मजीठा जाने वाले मार्ग पर अर्धनिर्मित स्कूल के पास थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
एक अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस ।
आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 89/2019 धारा 307 भा0द0वि थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 93/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 97/19 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 263/19 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर अधि0नियम थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- ध्रुव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 सलीमुद्दीन खां, हे0का0 फूलचन्द्र यादव थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
- का0 विनय कुमार सिंह, का0 राजकुमार यादव, का0 अनूप सिंह थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।