
बाराबंकी
उत्तर प्रदेश पुलिस की 25वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता के भारोत्तोलन में जनपद बाराबंकी के स्वाट टीम में नियुक्त हे0का0 मनीष कुमार दुबे द्वारा प्रदेश में प्राप्त किया गया प्रथम स्थान

उत्तर प्रदेश पुलिस की 25वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 41वीं वाहिनी पीएसी जनपद गाजियाबाद में दिनांक 19.08.2019 से 22.08.2019 तक किया गया। जिसमें जनपद बाराबंकी पुलिस के स्वाट टीम में नियुक्त हे0का0 मनीष कुमार दुबे द्वारा पुरुष भारोत्तोलन प्रतियोगिता में लखनऊ जोन टीम की तरफ से भाग लिया एवं पूरे उत्तर प्रदेश में भारोत्तोलन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हे0का0 मनीष कुमार दुबे द्वारा पूर्व में भी राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त किए गये हैं। हे0का0 मनीष कुमार दुबे द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस की 25वीं वार्षिक प्रतियोगित में भारोत्तोलन के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद बाराबंकी पुलिस को गौरवान्वित एवं मान वर्धन किया।