यातायात कार्यालय पर 200 होमगार्डों का हुआ नेत्र परीक्षण
गोरखपुर

गोरखपुर ब्यूरों। यातायात पुलिस को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा की पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे फिट इंडिया तो हिट इंडिया की दिशा में एक पहल की गई। प्राप्त खबर के अनुसार रविवार को यातायात कार्यालय पर नेत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें होमगार्ड जवानों का नेत्र परीक्षण किया गया । कमी पाए जाने पर उन्हें चश्मा लगाने का भी निर्देश दिया गया।