सहारनपुर

थाना सरसावा पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मोहल्ला कास्सावान कस्बा व थाना सरसावा, सहारनपुर के रहने वाले अशोक कुमार महेंदु से इंटरनेट कालिंग के माध्यम से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को बाद पुलिस मुठभेड़ मोबाइल, मो0सा0 व अवैध असलहा/कारतूस सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1-अमरजीत उर्फ राहुल राणा पुत्र आशकरण निवासी ग्राम रायपुर थाना सरसावा, सहारनपुर।
2-अमित राणा पुत्र रणधीर सिंह निवासी ग्राम रायपुर थाना सरसावा, सहारनपुर।
3-रिंकू उर्फ रविन्द्र कुमार निवासी ग्राम सोना अर्जुनपुर थाना नानौता, सहारनपुर, हालपताः-ग्राम कुण्डी थाना सरसावा, सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1- रंगदारी मांगने में प्रयुक्त किये गये विभिन्न कम्पनी के 03 मोबाइल फोन।
2- 01 मोटर साइकिल।
3- 02 अवैध तमंचे, 04 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस।