गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।


दावते इस्लामी इंडिया के तत्वावधान में रसूलपुर जामा मस्जिद मे दुआ-ए-सेहत इज्तिमा हुआ। जिसमें लोगों का दुआओं के जरिए इलाज किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई। नात-ए-पाक पेश की गई। सलातुल हाजात की नमाज़ पढ़ी गई। सामूहिक रूप से दुआ मांगी गई। तावीजात देने के लिए काउंटर बने हुए थे। जिस पर बनारस के खास मेहमान मुस्तकीम अत्तारी ने तमाम लोगों को हर मर्ज के इलाज के लिए नि: शुल्क तावीजात दिए। इस मौक पर मोहसिन अत्तारी, आमिर अत्तारी, मौलाना अब्दुल खालिक निज़ामी आदि मौजूद रहे।