बाराबंकी
थाना असन्द्रा पुलिस ने शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों को नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाली 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 01.09.2019 को प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार थाना असन्द्रा के कुशल नेतृत्व में थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा दिनांक 22.07.2019 को पंजीकृत मु0अ0सं0 318/19 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्ता पूनम पुत्री रामकुमार निवासी ग्राम व थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को समय करीब 14.00 बजे नई सडक थाना असन्द्रा से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त मुकदमें में 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता
पूनम पुत्री रामकुमार निवासी ग्राम व थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 01.09.2019 को समय करीब 14.00 बजे नई सडक थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- थाना प्रभारी अक्षय कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 रामशकल यादव थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
- हे0का0अनूप कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
- का0 जयनरायण यादव थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
5- म0का0 सुमित्रा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।