
विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


संत कबीर नगर 20 अक्टूबर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर लक्ष्मीकान्त शुक्ल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार द्वारा जिले में संचालित वृद्धाश्रम में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित वृद्धजनों को विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जैसे तमाम राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। उपस्थित वृद्धजनों में कुछ ने बताया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है जिसके संबंध में वृद्धाश्रम के प्रबंधक को प्रार्थना पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक बलदेव एवं जयशंकर ने सहयोग किया। इसी क्रम में तालुका विधिक सेवा समिति मेंहदावल द्वारा भी कुबेरनाथ मंदिर पर विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन उपजिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में ईओ नगर पालिका मेंहदावल प्रदीप शुक्ल के साथ पराविधिक स्वंय सेवक जितेन्द्र कुमार, सुरेश चन्द्र, समेत तमाम जन उपस्थित रहे।इसी प्रकार तालुका विधिक सेवा समिति धनघटा के पदेंन सचिव/तहसीलदार रत्नेश तिवारी के निर्देशन में पराविधिक स्वयंसेवक उदयभान द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में घर घर जाकर ग्राम पंचायत स्तर पर पाम्प्लेट्स का वितरण कर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। तहसीलदार खलीलाबाद शशांक शेखर राय द्वारा वाल्मीक जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया औरयोजनाओं की जानकारी दी गई। ये सभी कार्यक्रम ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ की निरन्तरता में किये गये।