संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज 312 मेंहदावल विधानसभा के ग्राम पंचायत गुलहरिया में पिछड़े ( पसमांदा) मुसलमानों के संवैधानिक अधिकार, सत्ता में हिस्सा दारी, तालीम बेदारी, समाजिक पिछड़ेपन के खात्मा एवं संविधान की धारा 341(3) के द्वारा दलित मुसलमान और दलित ईसाइयों के आरक्षण पर लगी असंवैधानिक रोक को हटाने के लिए संवैधानिक जद्दोजहद के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
और पिछड़े (पसमांदा) मुसलमानों को इस बात के लिए भी जागरूक किया गया कि मजहब के नाम पर वोट न करके अपने संवैधानिक अधिकार,सत्ता में हिस्सा दारी,अपने बच्चों के लिए तालीम संसाधन,क्षेत्र के समुचित विकास, समाजिक पिछड़ेपन के खात्मा और संविधान की धारा 341(3) पर लगी असंवैधानिक मजहबी पाबन्दी को खत्म करने नाम पर व सर्व समाज के अन्तिम व्यक्ति के हुकूक की बहाली के नाम पर वोट करेंगे।
वहीं जहीरुद्दीन अंसारी ने भी लोगों को संबोधित किया।
इस मौके पर डाक्टर मुहम्मद शाहिद अंसारी, मुहम्मद सिद्दीक अंसारी, पूर्व प्रधान कारी अखलाक अहमद, मास्टर गुलाम रसूल अंसारी,डाक्टर रोशन अंसारी के साथ बड़ी संख्या में पिछड़े (पसमांदा) मुसलमान शामिल रहे

