मुंबई | Aryan Khan Drugs Case: ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की उलझने और बढ़ती जा रही हैं और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे से बाहर आने समय पर समय लग रहा है। आज भी आर्यन को जेल से बेल नहीं मिल पाई है। ऐसे में अब उन्हें 5 दिन और जेल में कैद रहकर काटने होंगे।
Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान के वकीलों के तमाम कोशिशों के बावजूद कोर्ट ने उनको अभी तक जमानत नहीं दी है। उनके वकील और एनसीबी की ओर से दो दिनों से कोर्ट में बहस चल रही है जिसके लिए भी समय कम पड़ गया है। जिसके चलते जज ने फिर से फैसला सुरक्षित रखा है।
ये भी पढ़ें:- Sunny Deol लेकर आ रहे हैं Gadar-2 , पाकिस्तान में Hand-Pump उखाड़ने वाला सीन होगा ताजा…
जमानत मिली तो हो सकती है सबूतों से छेड़छाड़
कोर्ट में आर्यन खान वकील जहां उन्हें जेल से बाहर निकालने की मशक्कत में लगे हैं वहीं NCB उनका विरोध कर रही है। एनसीबी ने कहा कि आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट के पास जो ड्रग्स मिला था उसका सेवन आर्यन करने वाले थे। एनसीबी ने का कहना है कि, आर्यन खान समेत बाकी आरोपियों के खिलाफ इस केस में ठोस सबूत है और यदि आरोपियों में से किसी को भी जमानत मिली तो केस के गवाहों, सबूतों के साथ छेड़छाड़ हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान फिक्सिंग कांड: स्पॉट फिक्सिंग की जानकारी नहीं देने पर बल्लेबाज जीशान मलिक निलंबित
आर्यन का क्वारंटीन खत्म, रहना होगा कैदियों के साथ
ऐसे में आर्यन खान की मुसीबत और बढ़ गई है। कोर्ट ने अब अगली तारीख 20 अक्टूबर दी है। जिसके बाद ही कोर्ट से आर्यन की जमानत पर कोई निर्णय हो सकता है। इसके साथ ही अब आर्थर रोड जेल में आर्यन खान का क्वारंटीन पीरियड भी खत्म हो गया है। अब आर्यन को जेल के कैदियों के साथ रहना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें:- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचे राहुल, चिकित्सकों से बात कर ली स्वास्थ्य की जानकारी…