संतकबीरनगर
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आज दिनॉक 11.10.2021 को समय 11.40 बजे थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत बखिरा मेहदावल मार्ग पर स्थित ढोढ़या पुलिया के पास से घटना मे संलिप्त सत्येन्द्र राय पुत्र चन्द्रप्रकाश राय निवासी बौरव्यास थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
दिनॉक 24.07.2021 को थाना बखिरा क्षेत्रांतर्गत बौरव्यास निवासी लक्ष्मण पाण्डेय पुत्र रघुनन्दन पाण्डेय उम्र लगभग 52 वर्ष की उनके गाँव के बाहर हत्या कर दी गयी थी । जिसके उपरान्त थाना बखिरा पुलिस द्वारा वादिनी (मृतक की पुत्री) की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 216/2021 धारा 302/34 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
सत्येन्द्र राय पुत्र चन्द्रप्रकाश राय निवासी बौरव्यास थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण :- थानाध्यक्ष बखिरा चन्दन कुमार, हे0कां0 देवेन्द्र यादव कां0 जितेन्द्र शाह, कां0 नीतीश कुमार ।