मुंबई | Bollywood Shweta Tiwiari Dacne : श्वेता तिवारी लंबे समय से टीवी सीरियलों और फिल्मों में काम कर सुर्खियां बटोरती रही हैं. अब श्वेता तिवारी की बेटी पलक भी अपनी खूबसूरती और अदाकारी का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं. पलक 20 वर्ष की हो गई है और जन्मदिन मनाने के लिए श्वेता तिवारी उसके शूटिंग सेट पर पहुंच गई. इसके बाद श्वेता तिवारी और पलक ने शूटिंग लोकेशन से अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो रहा है. केक की कटिंग के वीडियो में मां बेटी कुछ इस तरह नाचती-झूमती नजर आई जैसे यह दोनों सहेलियां हों. इस वीडियो में श्वेता तिवारी का बेटा दिव्यांश भी नजर आ रहा है जो अपनी मां और बहन को नाचता गाता देख काफी खुश दिख रहा है.
View this post on Instagram
मां को मानती हैं अपना आदर्श
Bollywood Shweta Tiwiari Dacne : बता दें कि हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान पलक ने कहा था कि वह अपनी मां को अपना आदर्श मानती हैं. पलक तिवारी ने कहा कि मुझे याद है कि कैसे मेरी मां कसौटी जिंदगी की धारावाहिक करने के दौरान मेरा ख्याल रखती थी. पलक ने कहा कि मेरी मां मेरे को साथ लेकर शूटिंग के लिए जाती थी जो कतई आसान नहीं होने वाला था. पलक ने कहा कि मैं बैठ कर देखती रहती थी कि मेरी मां को कितनी मेहनत करनी पड़ती है. पलक का कहना है कि मेरी मां मेरे लिए आदर्श और वह दुनिया की सबसे कुल इंसान है.
इसे भी पढ़ें- Uttar Pradesh : ‘खूनी बंदर’ अकेले बच्चों पर हमला कर खा जा रहे हैं कान, संख्या 60 के करीब…
करने वाली है बॉलीवुड में डेब्यू
Bollywood Shweta Tiwiari Dacne : बता दें कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड में नजर आने वाली हैं. जानकारी के अनुसार पलक विवेक ओबरॉय के साथ फिल्म ‘रोजी द सैफरन चैप्टर’ में नजर आएंगी.हाल ही में इस फिल्म की झलक पेश की गई थी. यह फिल्म विवेक ओबरॉय के अपने प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है और यह हॉरर फिल्म होने वाली है.
इसे भी पढ़ें-Lakhimpur Kheri Violence : ओवौसी ने यूपी प्रशासन पर कसा तंज, कहा- 12 घंटे में 10 बार नाश्ता, जेल गया है या ससुराल…