जयपुर | Sara Ali Khan Udaipur: बॉलीवुड की यंगेस्ट एक्ट्रेस सारा अली खान को वाकई में नई-नई जगहों पर घूमने का शौक है। तभी तो सारा कभी या तो कभी वहां ट्रिप पर एंजाॅय करते दिखाई देती हैं। इन दिनों सारा अली खान राजस्थान के ट्रिप नई-नई जगहों पर घूमने का आनंद ले रही हैं। यहीं नहीं, राजस्थान पहुंचकर सारा अली खान पर राजस्थान का देसी रंग भी चढ़ा दिखाई दे रहा है। यहां सारा चूल्हे पर रोटी बनाते हुए नजर आ रही हैं।
सारा ने अपने फैंस के साथ यहां की तस्वीरों को शेयर किया है और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी हैं। सारा अली इन दिनों राजस्थान के उदयपुर में हैं और यहां अलग-अलग मंदिरों में दर्शन करने पहुंच रही हैं।
ये भी पढ़ें:- जाह्नवी कपूर ने हाथ पर ‘लव यू माय Labbu’ लिख खुल्लम-खुल्ला किया अपने प्यार का ऐलान – देखें कौन है लकी शख्स
आपको बता दें कि घूमने का शौक रखने वाली सारा अली खान राजस्थान के उदयपुर से पहले मालदीव में छुट्टियां मनाकर आई थी। सारा नवरात्रि के पावन पर्व करणी माता मंदिर पहुंची और देवी मां का आशीर्वाद लिया। सारा ने यहां की खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। जिनमे सारा सलवार सूट में नजर आ रही हैं। सारा ने मंदिर के आसपास का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसका वीडियो उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है
View this post on Instagram
इससे पहले सारा अली खान नीमच माता मंदिर और श्रीएकलिंग जी मंदिर दर्शन करने पहुंची थी। सारा इन दिनों झीलों की नगरी उदयपुर में एंजाॅय करती दिख रही हैं। वह झील में वोटिंग का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं।
ये भी पढ़ें:- ऋतिक रोशन ने आर्यन खान को लिखा नोट तो controversy क्वीन ने कहा सभी माफिया पप्पू उनके बचाव में आ रहे हैं..