मुंबई | Zeeshan Khan-Reyhna Relationship: छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर जीशान खान (Zeeshan Khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेडी लव के साथ लिपलॉक की फोटो पोस्ट कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। आज जीशान ने टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ की को-स्टार रेहाना पंडित (Reyhna Pandit) के साथ लिपलॉक की फोटो को शेयर करके अपने रिलेशनशिप को लोगों के सामने उजागर करते हुए बेकार की अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है।
Zeeshan Khan-Reyhna Relationship: जीशान खान ने रेहाना को किस करते हुए एक फोटो शेयर करके अपने रिश्ते की प्रमाणिकता दे दी है। तस्वीर के साथ उन्होंने एक रोमांटिक नोट भी लिखा है।
ये भी पढ़ें:- इस लड़की के हैं इतने लंबे बाल की जानकर आपको भी आ जाएगा चक्कर, ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में भी दर्ज है नाम..
जिसमें Zeeshan ने लिखा है कि, ‘मेरे सबसे अच्छे दोस्त से मेरी जिंदगी का प्यार बनने के लिए, मेरी खुशी से मेरे मन की शांति बनने के लिए! ‘मेरी इच्छा है कि हर शख्स मेरे प्यार को महसूस करे, क्योंकि कुछ बहुत ही मैजिकल होना, परी कथा से कम नहीं है। तुम मेरी गर्ल हो और मैं पूरे संसार को बताना चाहता हूं कि तुम मेरी गर्ल हो, हर शख्स को बताना चाहता हूं कि तुम मेरी गर्ल हो। आई लव यू बेबी बन्स!
ये भी पढ़ें:- शाहरुख के बेटे आर्यन खान को कल मिल सकती है एनसीबी से राहत, मुंबई में ड्रग्स सिंडिकेट की तलाश जारी
Reyhna Pandit ने भी Zeeshan के पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए अपने प्यार का इजहार किया है। उन्होंने लिखा है कि, ‘शाई आई लव यू जान बेबी थंैक्यू। आपके होने और मुझे हमेशा प्यार देने के लिए’। बता दें कि, इससे पहले दोनों ने ही अपने प्यार का इजहार इस तरह से खुल्लम-खुल्ला नहीं किया था। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर लोगों में कई तरह की अफवाह बनी हुई थी। जिसे आज दोनों ने भी अधिकारिक तौर पर कबूल कर लिया है।